डहरा में गौला नदी में बहा युवक:-तीन दोस्तों के साथ घूमने आया था कासिम !
भीमताल। यहां डहरा में शनिवार शाम गौला नदी में तीन दोस्तों के साथ नहाते वक्त उप्र के शाहजहांपुर जनपद निवासी एक युवक बह गया। देर शाम तक पुलिस ने उसकी ढूंढखोज की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर मृतक के हल्द्वानी में रहने वाला भाई व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें सूचना मिली की डहरा स्थित गौला नदी में नहाते वक्त एक युवक बह गया है। वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि कासिम (24) पुत्र अली हसन निवासी मोहल्ला नजरपुर तहसील थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर गौला नदी में नहाते समय बह गया। उसके साथ तीन दोस्त भी नदी में नहा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कासिम दो साल से मोबाइल एसेसरीज अजय मोटर्स के पास ठंडी सडक़ हल्द्वानी में कार्य करता था।
उसके तीन अन्य दोस्त भी वहीं आसपास कार्य करते हैं। शनिवार होने के चलते वह डहरा घूमने पहुंचे और नदी में नहाने लगे। गौला नदी का पानी गंदा व तेज बहाव के चलते देर शाम तक शव नहीं मिला था। गौला बैराज तक थाना पुलिस, एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने तलाशी की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। इधर अमिया-डहरा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम महरा ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों काफी संख्या में शाम के वक्त हल्द्वानी से युवक यहां पहुंच रहे हैं। इनके द्वारा क्षेत्र में शांत माहौल को भी बिगाडऩे का कार्य किया जाता है। गौला नदी में नहाने से अक्सर इस तरह की घटना बढ़ रही हैं। बताया कई बार भीमताल पुलिस को इस पर अंकुश लगाने की मांग की जा चुकी है लेकिन बाहरी क्षेत्रों से अमिया व डहरा क्षेत्र में मौज मस्ती करने वाले युवकों का आना जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश