बेलबाबा से हल्द्वानी की ओर आ रहे एक बाइक सवार को हरियाणा नंबर की कार ने मारी टक्कर-घायल
हल्द्वानी। बेलबाबा से हल्द्वानी की ओर आ रहे एक बाइक सवार को हरियाणा नंबर की कार ने टक्कर मार दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 13 राजपुरा निवासी सनी कश्यप पुत्र रोशन लाल बीते गुरुवार को अपनी बाइक से बेलबाबा से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। इसी बीच हरियाणा नंबर की कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इसमें उसे काफी गंभीर चोट आई है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खगाल रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश