हरिद्वार सिडकुल में काम करने वाला चौखुटिया का राजेन्द्र जुवे में हारा डेढ़ लाख, पत्नी ने लगाई फांसी
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी जुए में डेढ़ लाख रुपए हार गया। इसकी भरपाई के लिए उसने पत्नी के गहने भी गिरवी रख दिए। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पत्नी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर हत्या कर ली। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि राजेंद्र निवासी ग्राम बैरसिया तहसील चौखुटिया अल्मोड़ा यहां सिडकुल की आइटीसी कंपनी में नौकरी करता है।
अपनी पत्नी प्रभा के साथ किराए के मकान में रहता था। दोनों का एक बच्चा भी है। ड्यूटी से आने के बाद राजेंद्र चाइनीज फूड का ठेला भी लगाता था और उसकी पत्नी उसकी मदद करती थी। पता चला है कि राजेंद्र को जुआ खेलने की लत थी और जुआ हारने के बाद उसने पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में प्रभा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर उनियाल ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल