सीओ की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिस कर्मी घायल
रुद्रपुर। किच्छा व सितारगंज के सीओ ओम प्रकाश शर्मा की कार सड़क हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कार चला रहे ड्राइवर और एक गार्ड घायल हो गये। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
किच्छा-सितारगंज सीओ ओम प्रकाश शर्मा को घर छोड़कर डीजल भराकर लौट रही सरकारी कार को नगर के अम्बेडकर चौक पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से घायल दोनों पुलिस कर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन चला रहे रामावतार और सुरक्षा कर्मी हेमगिरी घायल हो गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी