-गर्खा महोत्सव मे कलाकारों ने बांधा शमा-

खबर शेयर करें 👉

अस्कोट : महेश पाल
शुक्रवार को गर्खा महोत्सव की शाम लोकगायक गोविन्द दिगारी ,खुशी जोशी,प्रहलाद मेहरा,नेपाली कलाकार सूरज थापा व रीता के.सी के नाम रही।
गोविन्द दिगारी के कुमांऊँनी झोड़ा-चांचरी, खुशी जोशी दिगारी के भक्तिमय गीतों,प्रहलाद मेहरा के कुंमाऊनी लोकगीतों और सूरज थापा व रीता के सी के नेपाली लोकगीतों ने दर्शकों को देर रात्रि तक झूमने को मजबूर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार


महोत्सव के मुख्य अतिथि काबिना मंत्री बिशन सिंह चुफाल रहे। उन्होंने कहा कि गर्खा जैसे सुदूर क्षेत्र में इस तरह का भव्य आयोजन सराहनीय है।उन्होंने आयोजन स्थल रा०इ०का०गर्खा में नये भवन के निर्माण का आश्वासन दिया।
आयोजक ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल और भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल और संयोजक देवराज सिंह कन्याल ने सभी अतिथियों सहयोगियों व दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुवे आगामी वर्षों में महोत्सव को दो या तीन दिवसीय करने की बात कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी -फर्जी दरोगा गिरफ्तार


इस अवसर पर पिधौरागढ़ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामन्त,भगवान देउपा,दीपक चुफाल,हरेन्द्र चुफाल, किशोर शाह,सुरेंद्र कन्याल,कुन्दन कन्याल,सुनील पोखरिया, कुशल कन्याल, गोपाल खोलिया, बीरेंद्र कन्याल, शेखर कफलिया, विक्रम बिष्ट, अशोक खड़ायत, भुवन, जीवन कन्याल, भुवनेन्द्र भण्डारी, पूरन पन्त आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सी०बी०एस०कन्याल, गोविन्द भण्डारी व धीरज खड़ायत ने किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119