मकान में आग लगने से घर में रखा सारा सामान हुआ राख, -धुआ फैलने पर पड़ोसी ने जगाया भवन स्वामी दिव्यांग को
—मकान में अकेला रहता है दिव्यांग बसंत बल्लभ भट्ट
गणेश पाण्डेय, दन्यां
तहसील भनोली के अन्तर्गत चपडोला गांव में आवासीय मकान में सुबह तड़के आग लग गई। धुआं फैलते देख पड़ोसियों ने भवन स्वामी दिव्यांग बसंत बल्लभ भट्ट को जगाया और अन्य लोगों को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

ग्राम चपडोला निवासी दिव्यांग बसंत बल्लभ भट्ट अपने तीन मंजिला मकान में अकेला रहता है। बुधवार की सुबह चार बजे मकान की तीसरी मंजिल में अचानक आग लग गई।उस समय बसंत सोया हुआ था। बग़ल में रहने वाले हरिदत्त भट्ट ने धुआं उठता देखा और बसंत को जगाया और आस पास के लोगों को बुलाया। दन्यां से डीके जोशी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन को सूचित किया और दो घंटे के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बसंत का मकान स्वाहा हो गया और आसपास सटे मकानों को बचा लिया गया।
सूचना पाकर राजस्व उप निरीक्षक चंद्र सिंह राठौर घटनास्थल पर पहुंचे। नुकसान का जायजा लिया। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर