परिवार को बंधक बनाकर कारोबारी के घर से लाखों की लूट, जांच शुरू
देहरादून। सहसपुर क्षेत्र के खुशहालपुर में हथियारबंद बदमाशों ने एक कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर हजारों की नगदी और लाखों के जेवर लूट लिए। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया था। शोर मचाने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चारों बदमाश कारोबारी की स्कूटी लेकर फरार हो गए। फरार होते वक्त सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कारोबारी फुरकान अहमद अपनी पत्नी, दो बच्चों और भतीजा तथा भतीजी के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चार हथियार बंद बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। इसके बाद बदमाश तमंचा दिखाकर दो छोटे बच्चों को छोड़कर परिवार के सभी लोगों को घर के एक कमरे के भीतर ले गए। बदमाशों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच से बताकर फुरकान को नशा कारोबारी और बदमाश बता कर धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि तुम्हारी रोजाना की 50 हजार की आमदनी होती है। तुम्हारे घर में लाखों के गहने और नगदी होने की सूचना है। बदमाशों ने गद्दे और सोफे के सीट भी फाड़ दी। इसके बाद बदमाशों ने फुरकान की पत्नी को छोड़कर बाकी सभी के हाथ बांध कर बेड पर बिठा दिया। इसके बाद छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर फुरकान की पत्नी को तिजोरी वाले कमरे में चलने के लिए कहा। तिजोरी खोलने के बाद बदमाशों ने उसमें से करीब 80 हजार की नगदी, दो गले के हार, दो लेडीज अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी कान के झुमके,नाक में पहनी लोंग लूट लिए।
इसके बाद शोर मचाने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर वह कमरे का दरवाजा बंद कर फुरकान अहमद की स्कूटी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी देहात लोकजीत सिंह, सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित परिवार से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को लूट की तहरीर दी है। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग