बीडीसी बैठक में छाए बिजली पानी सड़क पेयजल के मुद्दे
भैंसियाछाना (अल्मोड़ा)। विकासखंड के क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख खुशबू पांडे की अध्यक्षता में हुई। सदस्यों ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, मनरेगा, राशन कार्ड, पशुपालन की समस्याएं उठाई।
सीडीओ आकांक्षा कोड़े समेत कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव रखे। इस दौरान डीडीओ कमलेश कुमार, एसडीएम जयवर्धन, सीएमओ आरसी पंत के अलावा जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि