नैनीताल और कैंचीधाम में भीड़ को देखते हुए वीकेंड पर रोज 16 घंटे भारी वाहनों पर रोक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नैनीताल और कैंचीधाम में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 18 से 20 अप्रैल तक तीन दिवसीय ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इसके तहत सुबह 6 से रात 10 बजे तक काठगोदाम से पहाड़ की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं पर्यटकों को नैनीताल और कैंचीधाम तक निजी वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उनके लिए शटल सेवा संचालित होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मातृशक्ति की प्रतिभा से सजा बिखौती मेला -पूनम ममगाईं को भिटौली देकर किया सम्मानित

ट्रैफिक प्लान के अनुसार, काठगोदाम में यातायात का दबाव बढ़ने पर दोपहर 3 बजे के बाद कैंचीधाम की ओर से आने वाले वाहन ज्योलीकोट के नंबर 1 बैंड से रूसी बाईपास द्वितीय और प्रथम होते हुए कालाढूंगी रोड पर डायवर्ट होंगे। तल्लीताल से आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय, हल्द्वानी रोड से मंगोली के रास्ते जाएंगे। पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार और नारीमन के रास्ते गंतव्य की ओर जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण : 2029 तक आधी आबादी को पूरा हक दिलाने का संकल्प – मोदी”

पहाड़ जाने वाले भारी वाहनों को ऊंचापुल, गौलापार, खेड़ा चौराहा और जनपद की सीमा पर रोका जाएगा। नैनीताल में पार्किंग भरने पर वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर में अस्थायी पार्किंग में रोका जाएगा। कैंचीधाम की ओर जाने वाले वाहन रातीघाट,भवाली और विकास भवन भीमताल में पार्क होंगे। जहां से शटल सेवा उपलब्ध होगी। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र ने पर्यटकों से शटल सेवा का उपयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119