दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को अपना हवस का शिकार बनाया, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार में रहने वाले दो बच्चों के बाप ने एक नाबालिग किशोरी को अपना हवस का शिकार बनाया है। इतना ही नहीं आरोप है कि आरोपी ने किशोरी का मोबाइल छीना और उसकी आईडी से भी छेड़छाड़ कर उसकी डीपी पर अपशब्द लिखे है। बताया जा रहा कि इस मामले में पुलिस ने एक बार समझौता भी करा दिया था लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। जिसके बाद पीडित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी


बता दें कि बनभूलपुरा में रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी गौलापार निवासी दो बच्चों का पिता रिंकू है। आरोप है कि रिंकू और उसकी बेटी की मुलाकात पिछले वर्ष अप्रैल में कालीचौड़ मंदिर के पास हुई थी। रिंकू से पीड़िता की दोस्त सहेली ने कराई थी जिसके बाद दोनों के मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपी ने बेटी को पहले गौलापार के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद रोडवेज स्टेशन के पास होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

आरोप है कि कुछ दिन पहले किशोरी घर से बाजार जा रही थी। आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और मोबाइल छीनकर लिया। इसके बाद उसने किशोरी के इंस्टाग्राम आईडी से उसकी फोटो अपलोड कर अपशब्द लिख दिया। आरोप यह भी है कि पूर्व में आरोपी की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी और जब पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला की शिकायत पर किशोरी का मेडिकल कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले में धारा 64 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119