सोमेश्वर में हादसा:- एक मकान गिरने से महिला की मौत-परिवार के अन्य लोग घायल
अल्मोड़ा ( सोमेश्वर)। सोमेश्वर में देर रात एक मकान भरभराकर गिर जाने से मलवे में दबकर महिला की मौत हो गयी। जबकि अन्य सदस्यों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सोमेश्वर तहसील के सुतोली गांव निवासी प्रकाश राम अपने परिवार मॉ, पत्नी और बच्चे के साथ सोया था। रात 11 बजे अचानक मकान भरभराकर गिर गया, जिससें चीख पुकार मच गयी, घर के सभी सदस्य मलबे में दब गये , चीख पुकार सुनकर गांव के लोग वहा एकत्रित हुए और सभी को वहां से बाहर निकालने की कोशिश की।
हादसे में प्रकाश राम की पत्नी राधा देवी (25) की मौत हो गई जबकि घर के सभी सदस्यों को सोमेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन