सिडकुल फेज टू के पास सडक़ पर अज्ञात महिला बेसुध पड़ी मिली-अस्पताल में मौत

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज से है। यहां सिडकुल फेज टू के पास सडक़ पर अज्ञात महिला बेसुध पड़ी मिली। महिला को सडक़ पर बेसुध देख राहगीरों ने उसे इलाज के लिये सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews--26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर लिखनी होगी निर्माण व अवसान तिथि

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

मामला बुधवार की शाम का है। सिडकुल फेज टू को जाने वाली सडक़ पर अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा तो महिला के मुंह से झाग निकल रहा था, जिसके बाद राहगीरों ने एम्बुलैंस की मदद से महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट

चलते-चलते हुए बेहोश

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या महिला की मौत जहरीले पदार्थ से होने की संभावना है। जानकारी देते हुए सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला सडक़ में पड़ी हुई थी। महिला के पास ही जहरीला पदार्थ मिला है। मृतका की शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। अशंका जताई जा रही है कि महिला ने जहर गटका होगा, चलते-चलते जहर ने अपना असर दिखाया हो और बीच सडक़ में बेहोश हो गई हो।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119