जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के पहले चरण के कार्य शुरू
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान सीएम पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। मास्टर प्लान के कार्य तीन चरणों में पूरे होने हैं। पहले चरण में जागेश्वर मंदिर समूह में करीब 11 करोड़ की लागत से लाइटिंग (इलुमिनेशन) का कार्य होना है। दो-तीन माह पूर्व ही इसके टेंडर हुए थे। अब कार्यदायी संस्था ने जागेश्वर पहुंचकर पहले चरण के कार्य शुरू कराने की तैयारी कर दी है। अगस्त तक इलुमिनेशन का कार्य पूरा हो जाएगा पीएम नरेंद्र मोदी पिछले साल अक्तूबर में भी जागेश्वर धाम पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पीएमओ से भी मास्टर प्लान के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
लोनिवि के एई पीएस बिष्ट ने बताया कि जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत पहले चरण में इलुमिनेशन का कार्य शुरू हो गया है। इस चरण में जागेश्वर मंदिर समूह को लाइटिंग से जगमगाया जाएगा। साथ ही दारुक वन में भी प्रोजेक्टर के जरिए लाइटिंग की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी लगाए जाएंगे और आरती के लाइव प्रसारण के लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। साथ ही म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जाएगा।
जागेश्वर के मास्टर प्लान के दूसरे चरण के टेक्निकल टेंडर भी जल्द होने वाले हैं। दूसरे चरण में जागेश्वर मंदिर समूह में प्लाजा, जटागंगा सौंदर्यीकरण, शौचालय निर्माण, भंडारा स्थल सौंदर्यीकरण समेत करोड़ों के कार्य होने हैं। हालांकि ये कार्य पहले चरण के फेज बी में शामिल किए गए हैं। लिहाजा उस चरण के कार्य भी पहले चरण के माने जाएंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश