नशे में धुत पर्यटक मांगने लगे कालगर्ल, थाने में नशा टूटा तो आए होश ठिकाने

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर के मल्लीताल पंत पार्क में शराब के नशे में धुत पर्यटकों ने फड़ संचालक से कालगर्ल की मांग कर दी। जब फड़ संचालन ने मना किया तो पर्यटक गाली गलौच व मारपीट पर उतरु हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस पर्यटकों को कोतवाली ले आई। वहां भी नशे की हालत में पर्यटकों ने जमकर हंगामा किया। कई घंटे कोतवाली में बिठाये रखने के बाद जब उनका नशा टूटा तो उनके होश ठिकाने आए,बाद में पर्यटकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार में दोपहर के वक्त मल्लीताल निवासी फ ड़ कारोबारी अब्दुल पंत पार्क में बेंच पर बैठ धूप सेक रहे थे, तभी वहां नशे की हालत में पहुंचे दो पर्यटक उससे कालगर्ल की व्यवस्था करने को कहने लगे। जब उसने मना किया तो पर्यटक उसे दलाल कहते हुए गाली गलौच पर उतर आए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

उसने तत्काल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पर्यटकों को कोतवाली ले आई। मगर वहां भी पर्यटक नशे में पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता पर उतर आए। जिस पर कोतवाल हरपाल सिंह  ने कड़ी फटकार लगाते हुए पर्यटकों को कुछ घंटे कोतवाली में बिठा दिया। नशा उतरने के बाद पर्यटक छोड़ देने की गुहार लगाने लगे।मामले में  कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि वैष्णोपुरम कलोनी बरेली निवासी राहुल सिंह मेहरा व विमल लाल के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर छोड दिया गया। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119