ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, भीमताल में स्पेनिश उद्यमी जेवियर होलगाडो का प्रेरणादायक सत्र

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, भीमताल कैंपस के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में स्पेनिश उद्यमी जेवियर होलगाडो गोमेज़ का एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। सत्र का विषय था — “Traversing Borders, Transforming Lives – A Spanish Entrepreneur’s Journey in India”।

यह सत्र प्रसिद्ध ग्लोबल एन्त्रप्रेन्योर और Paradise Revolution के संस्थापक तथा Triptressor के निदेशक श्री जेवियर होलगाडो द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम ऊर्जा, विचारों और प्रेरणा से भरपूर रहा।

श्री होलगाडो ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें वैश्विक सोच अपनाने और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारत में अपने उद्यमी सफर को साझा करते हुए कहा कि यात्रा, संस्कृति और सतत सीखना ही नवाचार, नेतृत्व और प्रभावी प्रबंधन के मूल तत्व हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

उन्होंने कहा, “Innovation happens when cultures and people meet,” यानी “जब संस्कृतियाँ और लोग मिलते हैं, तभी नवाचार जन्म लेता है।” उन्होंने अपने Learning Model के चार प्रमुख तत्व — Motivation, Deception, Learning और Transformation — पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की सीख दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

श्री होलगाडो ने कहा कि जीवन में सफलता का असली मापदंड धन या पद नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सेवा और संबंध हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा केवल नए स्थानों को देखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह लोगों को समझने, सहानुभूति विकसित करने और वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने का मार्ग है, जो एक सफल प्रबंधक और उद्यमी की पहचान बनाता है।

सत्र के अंत में छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे, जिससे कार्यक्रम और भी सारगर्भित बन गया।

कार्यक्रम के समापन पर ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, भीमताल कैंपस के निदेशक प्रो. (कर्नल) अनिल नायर (सेवानिवृत्त) ने श्री होलगाडो को धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें कुमाऊँ की पारंपरिक ऐपन कला और कुमाऊँनी टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

उन्होंने छात्रों को अपने जुनून की पहचान करने और श्री होलगाडो की उद्यमशील यात्रा से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ और उन्हें भविष्य के दूरदर्शी नेता बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119