रोचक खबर- तांत्रिक पति की शराब तो नहीं छुडा पाया, लेकिन पत्नी को पति से ही छुड़ा दिया
हरिद्वार। यहाँ एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति की शराब की अदात से परेशान पत्नी तांत्रिक के साथ ही फरार हो गई। पत्नी कुछ समय पहले तांत्रिक के पास पति की शराब छुडाने गई थी, जहां दोनों में प्रेम हो गया और पत्नी अपने पति को छोडकर तांत्रिक के साथ चली गई। घटना हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की है। एक पत्नी अपने पति की शराब छुडाने के लिए अपने पति को तांत्रिक के पास ले गई। तांत्रिक शराब तो नहीं छुडा पाया, लेकिन पत्नी को पति से ही छुड़ा दिया।
बताया गया कि दोनों पति पत्नी मूलरूप ये यूपी के बिजनौर के रहने वाले हैं और पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी।शादी के बाद से ही पत्नी अपने पति की शराब की आदत से परेशान थी। वहीं बताया जा रहा है कि फर्जी तांत्रिक भी यूपी का ही रहने वाला है।
मामले में अभी तक पति की ओर से सिडकुल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं सिडकुल पुलिस तहरीर आने पर जांच करने की बात कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा