तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, जेबीआईटी छात्र की मौत, दो गंभीर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून–पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जेबीआईटी कॉलेज के छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 2:30 बजे सेलाकुई से सहसपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार रामपुर स्थित बड़ी मस्जिद के पास अचानक विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

वहीं, बिहार निवासी विनीत (21 वर्ष) और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी सौरभ सिंह (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

गंभीर रूप से घायल विनीत को दून अस्पताल और सौरभ सिंह को ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक और दोनों घायल छात्र सहसपुर स्थित जेबीआईटी कॉलेज के विद्यार्थी हैं। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119