रुद्रपुर: खंती में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। मलपुरी क्षेत्र में हाईवे किनारे एक खंती में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम सरकड़ा निवासी दीपक ने बताया कि वह चीनी मिल के पास स्थित दुकान में काम करता है। रविवार को दुकान पर मौजूद रहने के दौरान उसे मलपुरी में शव मिलने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि मृतक उसका भांजा 32 वर्षीय आकाश पुत्र ओम प्रकाश है, जो सरकड़ा में अपने परिवार के साथ रहता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार

आकाश सरकड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्यरत था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। बाद में उसका शव खंती में मिला। परिवार में मां, पत्नी और तीन बेटियां हैं। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर

एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और मौके पर मिली साइकिल भी क्षतिग्रस्त नहीं थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119