जर्ज़र सड़क ने ली जान…मोटर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
दिनेशपुर। जर्जर गदरपुर मटकोटा मार्ग पर खड्डों को बचाने में एक मोटर साइकिल सवार प्रीतम नगर गांव निवासी (25)असीम मंडल पुत्र हरि नारायण मंडल सड़क पर गिर गया। जिससे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन से वह बुरी तरह कुचल गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक शनिवार देर रात्रि रामबाग की तरफ जा रहा था, इस दौरान आइसक्रीम फैक्ट्री के सामने खड्डों को बचाने के चक्कर में वह सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे से आते अज्ञात वाहन ने उसका सर कुचल दिया। घटना में उसकी मोटर साइकिल भी बुरी तरह चकनाचूर हो गयी। मृतक दो भाई हैं और छोटा हाथी चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं। युवक अविवाहित था। मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत