पत्रकार उत्पीड़न पर मुख्यमंत्री से मिले पत्रकार:- मुख्यमंत्री ने कहा मेरी सरकार में पत्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
चमोली में पत्रकारों के द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के सम्बंध में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पहुँचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की चमोली में तैनात ज़िलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का तानाशाहीपूर्ण रवैया सीधे सीधे चौथे स्तम्भ पर हमला है।
जिस तरह से जिलाधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुप्रयोग कर पत्रकारों व उनके परिजनों को निशाना बनाया जा रहा है,वह निंदनीय है।
पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसे मामले पर तत्काल उचित कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुख्य सचिव से वार्ता कर पत्रकार उत्पीड़न के मामले में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने स्टेट प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि चौथे स्तम्भ का कंही भी अपमान मेरी सरकार में बर्दाशत नही किया जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री आषुतोष डिमरी,प्रदेश सचिव चंद्रशेखर जोशी,प्रदेश सचिव विक्रम श्रीवास्तव,पुष्कर चौधरी,कृष्ण कुमार सेमवाल,लक्ष्मण राणा मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू