सेक्स रैकेट का खुलासा:- भाजपा नेत्री व उसकी दो पुत्रियों समेत पांच युवतियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रामनगर में पुलिस ने एक बडे़ सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए भाजपा नेत्री व उसकी दो पुत्रियों समेत पांच युवतियों को हिरासत में लेते हुए सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरोह के पास से 6 मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी डीएल वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर में विजय नगर नई बस्ती काशीपुर निवासी भाजपा नेत्री सेक्स रैकेट चला रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

इसकी शिकायत मिलने पर उन्होंने जांच पड़ताल के बाद स्वयं एक सर्राफा व्यापारी बनकर इस रैकेट की सरगना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उधम सिंह नगर जिला महामंत्री से फोन पर संपर्क किया और बातचीत कर उन्हें बताया कि उनके दिल्ली में रहने वाले 10 दोस्त कार्बेट पार्क आ रहे हैं। उन्हें अपने दोस्तों के लिए पांच युवतियों की जरूरत है। इस पर भाजपा नेत्री ने 70 हजार रुपए में डील फाइनल की। इसके बाद छापा मारकर सेक्स रैकेट की सरगना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री और उसकी दो बेटियों सहित पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119