नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ में किशोर पर मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नाबालिग को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नानकमत्ता निवासी, हाल निवासी अल्मोड़ा 17 वर्षीय किशोर ने मंगलवार को क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित नाबालिग बच्ची ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंच आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर सौंपी।
परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपर किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 354 के के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपर नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नाबालिग किशोर को संबंधित न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध