केदारनाथ, बदरीनाथ की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी ने संभाला
देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ व बदरीनाथ मंदिरों के कपाट बंद होने के बाद दोनों धामों में सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तैनाती कर दी गई है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोमवार को बताया कि दोनों धामों में आईटीबीपी के जवानों की एक- एक प्लाटून पहुंच गई है और उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। गत वर्ष केदारनाथ धाम के गर्भगृह के स्वर्ण मंडित होने और दोनों धामों में मास्टर प्लान के तहत व्यापक स्तर पर चल रहे पुनर्निमाण कार्यों के कारण वहां पर लोगों की आवाजाही को देखते हुए अजय ने राज्य सरकार से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आग्रह किया था।
उन्होंने एक पत्र में धामों की विकट भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर आईटीबीपी को तैनात किए जाने की मांग की थी। इस पर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था। राज्य सरकार के अनुरोध पर गृह मंत्रालय ने गत वर्ष शीतकाल में धामों की सुरक्षा आईटीबीपी को सौंप दी थी। इस वर्ष पुन: कपाट बंद होने के बाद प्रदेश सरकार ने धामों में आईटीबीपी की तैनाती का केंद्र से अनुरोध किया था। इस वर्ष की यात्रा के बाद दोनों धामों के कपाट नवंबर में शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद किए जा चुके हैं जो अगले साल अप्रैल-मई में फिर खोले जाएंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार