अब बाघ ने ताडा-अल्चौना में लड़की को फिर मार डाला -13 दिन में तीन महिलाओं को बना चुका निवाला

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। आदमखोर बाघ ने भीमताल ब्लॉक के मलुवाताल, पिनरो के बाद मंगलवार की शाम को ग्राम पंचायत अल्चौना के तोक ताड़ा निवासी एक लड़की पर हमला कर उसे जान से मार डाला है। आदमखोर लड़की को अपने साथ ही खींचकर ले गया। ग्रामीण लड़की के शव को घर से दूर से झाड़ी से ढूंढकर लाये। लगातार बाघ द्वारा लोगों को मारने की घटना से ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। प्रधान पूरन भट्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे ताड़ा निवासी विपिन शर्मा की पुत्री निकिता शर्मा (18) अन्य महिलाओं के साथ खेत में घास काटने गयी हुई थी। जहां पहले से ही घात लगाकर बैठा आदमखोर ने उस पर हमला कर दिया और खींचकर ले गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

महिलाओं ने हो-होल्ला किया, तब तक वह लड़की खेत से नीचे झाड़ियों में ले जा चुका था। सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लड़की की खोजबीन की कुछ दूरी पर झाड़ी में उसका शव मिला। आदमखोर ने उसके गले समेत शरीर पर गंभीर नाखून लगाये गये थे। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। लड़की अपने पीछे माता -पिता व भाईयों को रोता बिलखता छोड़ गयी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119