खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने खड़गे से अपने बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।
अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक विरोध करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर उनके दिवंगत परिजनों को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा, शालीनता और राजनीतिक मर्यादाओं का पालन करना प्रत्येक नेता का दायित्व है।
भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति पूर्व में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणियों के बाद अब उनके दिवंगत पिता को लेकर ऐसी टिप्पणी सामने आना दुखद है। उनके अनुसार, इस तरह की बयानबाजी राजनीति में संवाद के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। विपक्ष को सरकार की नीतियों और कार्यों पर स्वस्थ बहस करनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों के माध्यम से राजनीतिक माहौल को प्रभावित करना चाहिए।
अजय भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपने बयान पर देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात