अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
-निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं करने की हिदायत
हल्द्वानी, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन और वीकेंड पर लगने वाले जाम से आमजन, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। बाईपास निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है और कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बाबा नीम करौली धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और नैनीताल, रानीखेत, कौसानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जाने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए अच्छी बात है, लेकिन इससे यातायात पर भी दबाव बढ़ा है। ऐसे में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाना और जाम की समस्या का स्थायी समाधान करना आवश्यक है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाईपास निर्माण से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के साथ गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने रोड कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दो चरणों के लिए धनराशि स्वीकृत
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण के लिए 175.40 लाख रुपये और द्वितीय चरण के लिए 469.59 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। प्रथम एवं द्वितीय चरण की भौतिक प्रगति क्रमशः 15 प्रतिशत और 14 प्रतिशत बताई गई।
अधिकारियों के अनुसार, काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास के अंतर्गत दो किलोमीटर तक सिंगल लेन के लिए पहाड़ की कटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। बाईपास परियोजना के तहत 75 मीटर स्पान के स्टील पुल का निर्माण भी प्रगति पर है। पुल निर्माण के लिए 1,177.93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य की भौतिक प्रगति 10 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 7 प्रतिशत बताई गई।
यातायात व्यवस्था होगी सुगम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतपुर बाईपास का निर्माण पूरा होने से पर्यटन सीजन और सप्ताहांत में बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ ही नैनीताल और कुमाऊं के अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, बेहतर यातायात प्रबंधन और आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार सड़क सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती