खुशखबरी…कुमाऊं मंडल विकास निगम के स्थापना दिवस पर मिलेगी विशेष छूट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में पर्यटन और विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 अगस्त को निगम के स्थापना दिवस पर सभी पर्यटक आवास गृह, गैस एजेंसियों, रोपवे और शॉपिंग कॉम्पलेक्स में समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं और पर्यटकों को विशेष छूट दी जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कुमाऊ मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि निगम मुख्यालय सहित निगम के समस्त पर्यटक आवास गृहों, गैस एजेंसियों, रोपवे, केवगार्डन, पेट्रोल पम्प, शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं अन्य इकाइयों में 21 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण किया जाएगा। इसमें सेवानिवृत्त कार्मिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

वहीं पर्यटक आवास गृह में चेक इन करने वाले पर्यटकों को टैरिफ दरों में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। संदीप तिवारी ने बताया कि निगम की ओर से संचालित स्नोव्यू रोपवे के टिकट में भी एक दिन के लिए छूट दी गई है। वहीं 21 अगस्त को गैस एजेंसी से नये कनेक्शन अथवा डीबीसी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन, इंस्टॉलेशन, हॉटप्लेट निरीक्षण और सुरक्षा हॉज में भी 389 रुपये की विशेष छूट दी जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119