किच्छा में नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। क्षेत्र में एक नवविवाहिता का गला रेता शव उसके घर में मिला। पुलिस घटना को हत्या मानकर चल रही है, वहीं पति का कहना है कि युवती ने खुद ही गले पर चाकू मार खुदकुशी की है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी में मनमुटाव की बात सामने आयी है। पति एक दिन पहले ही पत्नी को मायके से लेकर आया था। मामले में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार खटीमा निवासी मोहम्मद अहमद का परिवार ढाई साल पहले किच्छा के सिरौली में बस गया था। अहमद के बेटे अबरार की शादी 19 दिसंबर 2021 को बरेली के बिहारीपुर देवरनिया निवासी नबी अहमद की बेटी नेहा बी (20) से हुयी थी। अबरार टेलरिंग का काम करता है। शादी के कुछ समय बाद से ही दंपति में मनमुटाव हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क पर मौत बनकर बैठा था बाघ--बग्गा-54 में 17 वर्षीय युवक को दबोचा, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया

इसके चलते करीब एक महीने पहले नेहा बी अपने मायके चली गयी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही अबरार ससुराल से नेहा बी को वापस सिरौली लेकर आया था। शाम को अबरार के पिता मोहम्मद अहमद, मां शमीम और छोटा भाई जीशान एक शादी में शामिल होने के लिये बहेड़ी चले गये। घर पर अबरार और नेहा बी ही थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद


देर रात पुलभट्टा पुलिस को अबरार ने फोन कर नेहा बी की मौत की जानकारी दी। उसका कहना था कि उसकी पत्नी ने खुद के गले पर चाकू से वार किये हैं। सूचना पर थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी मौके पर पहुंच गये। एसओ जोशी के अनुसार मौके पर मिले शव के गले पर धारदार हथियार का गहरा जख्म था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच

आशंका है कि नेहा बी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है। बताया कि अबरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वहीं, देर रात बहेड़ी से लौटे ससुरालियों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, मायके से भी परिजन किच्छा पहुंच गये थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119