महिला ने ससुर पर नाबालिग पोती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने ससुर पर नाबालिग पोती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने कहा है कि उसका ससुर आये दिन अपनी नाबालिग पोती के साथ छेड़छाड़ करता रहता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

उसने कई बार ससुर को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि ससुर ने नाबालिग पोती के साथ अश्लील हरकत की। महिला ने पुलिस से आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119