जसपुर में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने की खुदकुशी
काशीपुर। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने सोमवार देर शाम घर में खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को तीस वर्षीय सुरेंद्र कुमार किशोरी को अपने साथ काशीपुर ले गया था।
आरोपी ने पिता के एक्सीडेंट की झूठी खबर दी थी। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म कर उसे चौराहे पर छोड़ दिया और भाग गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिवार को मामले की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि सोमवार शाम को पीड़िता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दी। लोगों की सूचना पर जब परिजन खेतों से लौटे तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। बताया कि किशोरी आठ की छात्रा थी। घर से सुसाइड नोट भी मिला है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार