फाइवर कंपनी में काम कर रहे श्रमिक की सर्पदंश से मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें

सितारगंज। ग्राम सरकड़ा में फाइवर कंपनी में काम कर रहे श्रमिक को सांप ने डस लिया। फैक्ट्री कर्मियों ने उसे नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गये। लेकिन, उसकी मौत हो गई।


शनिवार सायं सरकड़ा के फाइवर कंपनी में काम कर रहे वीर सिंह (34) पुत्र नेतराम निवासी ग्राम सिरसा अमरिया पीलीभीत को सांप ने काट लिया। फैक्ट्री कर्मियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान परिजनों को सूचना दी गयी। परिजन वीर सिंह को झाड़ फूंक के लिए ले गये। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ के व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

परिजन वीर सिंह को लेकर फैक्ट्री पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस वीर सिंह को सरकारी अस्पताल ले आयी। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बाराकोली रेंज कर्मियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के दो बच्चे हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119