भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन पुल में काम कर रहा मजदूर लधिया नदी में बहा
चंपावत (उत्तराखंड)। चंपावत जिले में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन पुल में काम कर रहा एक मजदूर रविवार को उफनती लधिया नदी में बह गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि दुर्घटना टनकपुर-जौलजीवी मार्ग के चूका में हुई जब पुल निर्माण में लगे दो मजदूर खाना खाने के लिए अपने टिन शेड की ओर जा रहे थे और अचानक वे लधिया नदी के बहाव में बहने लगे।
उन्होंने बताया कि इनमें से एक पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला रॉकी मंडल (18) तो नदी में दो सौ मीटर बहने के बाद सुरक्षित किनारे आ गया लेकिन दूसरे मजदूर आमिर चांद (55) का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। चांद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है।
चंपावत के ठुलीगाढ़ क्षेत्र के थाना प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की टीम गोताखोरों के साथ तलाशी में विगत देर शाम तक जुटी रही। उन्होंने बताया कि आज फिर तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता