नेशनल हाईवे के कार्यदाई संस्था की लापरवाही से लोग सड़क में उड़ती धूल से परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी
मोटाहल्दू। नेशनल हाईवे की कार्यदाई संस्था की लापरवाही से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हाईवे में बनाई जा रही मोती नगर के आसपास कच्ची सडक से उड़ती धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कई बार नेशनल हाईवे के अधिकारियों से सड़क में पानी का छिड़काव नियमित करने के लिए शिकायत करने के बावजूद भी कोई सफलता नहीं मिल पा रही है।
शिकायत करने के मात्र एक दिन तक कारी सही रहता है, दूसरे दिन से वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। अब स्थानीय लोगों ने आंदोलन का मन बना लिया है। उनका कहना है कि बिना आंदोलन के कोई भी कार्य सफल नहीं हो पा रहा है। बिना दुल्हन के किसी भी अधिकारी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
इधर नेशनल हाईवे के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्या शीघ्र हाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



गर्भवती पत्रकार की याचिका पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
ऑनलाइन धमकी देकर एक लाख रुपये ठगे -अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धामी सरकार ने पेश किया 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट -स्थानीय निकायों को मिलेगा बढ़ा हुआ हिस्सा