ओगला में शहीद सैनिक बलवंत सिंह जिमिवाल मैमोरियल वॉलीबॉल टुर्नामेंट का शुभारंभ-
अस्कोट : महेश पाल
शनिवार को ओगला में नव युवक मंगल दल ओगला के तत्वावधान में आयोजित 10 वें शहीद सिपाही बलवन्त सिंह जिमिवाल मैमोरियल वॉलीबॉल टुर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला ओगला ने जौरासी को 25-19, 20-25, 25-22 से हराकर जीत लिया। उद्घाटन अवसर के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता व डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रदीप पाल रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टुर्नामेंट के सफल आयोजन की कामना की।

टुर्नामेंट के संयोजक रंजीत जिमिवाल ने सभी अतिथियों स्वागत कर आमंत्रण स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओगला रुपा देवी, ग्राम प्रधान कांडा बीएस कन्याल, राजकीय शिक्षक संघ पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह भण्डारी, राज्य आन्दोलनकारी बीरजंग पाल, किशोर पन्त, रंजीत जिमिवाल, कैलाश अवस्थी, धीरेंद्र जिमिवाल, अजय अवस्थी, पंकज जिमिवाल, गोविन्द जिमिवाल आदि उपस्थित थे।
उद्घाटन मुकाबले में रैफरी की भूमिका विक्रम बिष्ट व भूवनेन्द्र भण्डारी, लाईन मैन हिमांशु व घनश्याम, स्कोरर राहुल जिमिवाल ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल, गोविन्द भण्डारी व अजय अवस्थी ने सुनाया। आयोजकों ने बताया कि टुर्नामेंट में कुल 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टुर्नामेंट का फाइनल आगामी 28 सितंबर को होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन