बेरीनाग के पास कालीताल में डूबने से एक युवक की मौत-
पिथौरागढ़। बेरीनाग के पास कालीताल में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक अपनी ससुराल आया हुआ था और उसकी ताले में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी तीन पानी निवासी यशवंत बिष्ट 30 बेरीनाग डिग्री कॉलेज के पास अपनी ससुराल में आया हुआ था। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में नगर से 6 किमी दूर कालीताल घूमने गया और वहां कालीताल में जाकर नहाने लगा।
नहाते समय वह ताल में डूब गया, आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला।
सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कार्की ने उसे बेरीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ सिद्धार्थ पाटनी ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं,युवक का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार