मल्लीताल कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज
नैनीताल। शहर के निकटवर्ती गांव बगड़ मल्ला से एक महिला के गुम होने की सूचना मल्लीताल कोतवाली में दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार बग्ड़ मल्ला पंगोट निवासी रमेश सिंह ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी कराई है। जिसमें कहा है कि उनकी पत्नी गुड्डी देवी (40) शुक्रवार की सुबह घर से अपने मायके अल्मोड़ा जाने के लिए निकली थी। वह बगड़ से यूके 04 टीए-5551 टैक्सी में नैनीताल आ गई। दिन के समय उसका मोबाइल बंद हो गया।
देर शाम जब गुड्डी के मायके फोन किया तो वह वहां नहीं पहुंची थी। जिसके बाद सभी परिजनों को कॉल कर गुड्डी के बारे में पूछा गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में दूसरे दिन गुड्डी की खोज करनी शुरू की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल पाया। थक हार कर उसके पति ने शनिवार देर शाम कोतवाली में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दी गई है। माममें में जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी