टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
नैनीताल। ज्योलीकोट के समीप आम पड़ाव के पास एक मोटरसाइकिल सवार के तेल के टैंकर से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 22 वर्षीय जीशान निवासी नरौली, थाना संभल उत्तर प्रदेश, अपनी बाइक यूपी 38 वी-2935 से हल्द्वानी को जा रहा था। रास्ते में आमपढ़ाव के पास टैंकर संख्या यूपी 25 बीटी-9007 को ओवरटेक करने में टैंकर की चपेट में आ गया।
टैंकर की चपेट में आने के कारण बाइक सवार युवक बुरी तरह चोटिल हो गया। इस दौरान राहगीरों ने 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोटिल युवक को हल्द्वानी भिजवा दिया। लेकिन युवक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। एसओ विजय मेहता ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश