शरीफ दरगाह गए दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, पांच घायल
जसपुर। अपने परिवार के साथ कलियर शरीफ दरगाह गए दो युवकों सड़क दुर्घटना में रुड़की थाना क्षेत्र में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कलियर शरीफ से दरगाह कर स्टेशन के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ टेंपो में बैठकर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि तभी पीछे से तेज गति से आ रही गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिसमें सवार गौस ए आजम (20) निवासी ईदगाह रोड एवं आरिफ उर्फ सोनू (26) निवासी धर्म कांटा के पास की दर्दनाक मौत हो गई। टेंपो में सवार दिलशाद हुसैन (50), रोशन (35), अनस (17), शबाना (30) काजल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। गोस ए आजम अविवाहित था। रुड़की पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पीएम को भेज दिया है। गौस ए आजम 15 दिन पूर्व ही सऊदी से लौटा था ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम