मंडलायुक्त रावत ने बड़ा मामला पकड़ा -दस दिन में एक बार अस्पताल आते हैं डाक्टर डा.जगदीप, उपस्थिति पंजिका में होते हैं एक साथ हस्ताक्षर
मंडलायुक्त दीपक रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में डाक्टर के नियमित रूप से उपस्थित न रहने कि शिकायत पर दोषियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने के दिए निर्देश
नैनीताल। मंडलायुक्त दीपक रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में डाक्टर के नियमित रूप से उपस्थित न रहने कि शिकायत पर दोषियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए हैं। उनके संज्ञान में आया कि डा.जगदीप सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हंै और वह 10 दिन में एक बार अस्पताल में आते हैं तथा 10 दिन की उपस्थिति पंजिका में एक साथ हस्ताक्षर करते हैं।
मंडलायुक्त कुमाऊं ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी कैंची धाम से प्रकरण की जांच करायी। उक्त संबंध में उपजिलाधिकारी कैंची धाम ने आयुक्त को अवगत कराया कि डा. जगदीप ने रजिस्टर में हस्ताक्षर किये गये हैं, किन्तु एक सप्ताह से वह अस्पताल में नहीं आ रहे हैं।
इस संबंध में मंडलायुक्त ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज का परीक्षण किये जाने पर डा. जगदीप कहीं नहीं दिखे। इस संबन्ध में सीएमओ नैनीताल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रकरण की सूचना सीएमएस डा. सतीश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी ने सीएमओ नैनीताल को नहीं दी।
बुधवार को उक्त प्रकरण प्रकाश में आने पर सीएमएस ने सूचना सीएमओ नैनीताल को दी। मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को प्रकरण की जानकारी न होने व डा. जगदीप सिंह की अनुपस्थिति के संबंध में तथा सीएमएस द्वारा उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना न दिये जाने के संबंध में मंडलायुक्त दीपक रावत ने निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य कुमाऊं मंडल नैनीताल को प्रकरण की जांच करने हेतु निर्देशित किया है तथा जांच में दोषी पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत— साइबर जांच शुरू
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा