स्पा सेंटर पर देह व्यापार का भंडाफोड़ -पांच महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने हरिद्वार सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है जबकि स्पा सेंटर संचालक पति-पत्नी फरार हो गए हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।तलाशी के दौरान टीम को स्पा के केबिनों में दो अलग-अलग कमरों में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।
पुलिस ने तुरंत दो पुरुषों और पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया।एएचटीयू प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए पुरुषों की पहचान सचिन और गणेश (दोनों निवासी ऋषिकेश) के रूप में हुई है जबकि महिलाएं शामली, पानीपत और फतेहपुर की रहने वाली हैं। स्पा सेंटर के संचालक अनुभव और उसकी पत्नी शालू, जो कि आरके पुरम कॉलोनी, सिडकुल के निवासी हैं मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा