शादीशुदा महिला से शादी करने से मना करने पर मारपीट
सितारगंज। शादीशुदा महिला से शादी करने से मना करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। चंद्रशेखर पुत्र रामानंद निवासी ग्राम घुसरी बगिया ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 21 मई को रात्रि 10 बजे उसके घर में वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, वीरेन्द्र का साला और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति आये और वे लोग अपनी शादीशुदा बहिन की सुनील पुत्र सीताराम के साथ जबरन शादी करने का दवाब डालने लगे। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने सुनील के साथ लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से मारपीट की। जिसमे सुनील के सिर व कंधे पर गुम चोटें आई हैं।
चंद्रशेखर के अनुसार उसकी पत्नी माया देवी व भाई अनिल कुमार बीच बचाव करने के लिए आए तो उन्हें भी लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया गया है। चंद्रशेखर के अनुसार घायल सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चंद्रशेखर की तहरीर पर वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार निवासी घुसरी बगिया व तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत