नाबालिग किशोरी ने दुष्कर्म के बाद बच्चे को दिया जन्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। जिले के लोहाघाट शहर में एक नाबालिग किशोरी ने दुष्कर्म के बाद बच्चे को जन्म दिया है। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

नाबालिग छात्रा के साथ क्षेत्र का एक युवक लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। बालिका ने बुधवार को चंपावत जिले के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अंजू यादव कर रही हैं। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119