रुद्रपुर में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहे रही बहेड़ी निवासी एक विवाहिता ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत पर उनके परिवार को कोहरम मच गया है। वहीं पुलिस आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है। बहेड़ी बरेली यूपी निवासी 32 वर्षीया निर्मला शर्मा पत्नी विकास शर्मा गृहणी थी। कई सालों से वह अपने पति और दो बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप नारायण कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।
परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात निर्मला अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उनके कमरे पर गए। यहां निर्मला फर्श पर गिरी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन निर्मला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजानों से घटना की जानकारी ली। वहीं थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग कर है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिर्पोट करने के बाद मौके के कारणों का स्पष्ट होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी