दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता का हाथ तोड़ा
दहेज में पांच लाख रुपए न लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया।
काशीपुर के ग्राम भगवंतपुर निवासी मनीषा ने कहा कि उसकी शादी सात दिसंबर 2023 को ग्राम रायपुर निवासी आकाश उर्फ खिलेंद्र सिंह से हुई थी। शादी के समय परिजनों ने हैसियत अनुसार उपहार दिये थे। आरोप लगाया कि पति आकाश, ससुर रमेश, सास सविता, देवर ऋतिक पांच लाख रुपये नकद लाने मांगकर उससे मारपीट करने लगे। बताया कि नौ मई को वह कमरे में थी। सुबह करीब सात बजे आरोपी कमरे में आए और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे, इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की जिससे उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। आरोप लगाया कि इस दौरान देवर ऋतिक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी