लालकुआं में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता जली, सास पुलिस हिरासत में

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

 लालकुआं। यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर में निवास करने वाली विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गर्म पानी पेट में पड़ने के चलते बुरी तरह झुलस गयी, मौके पर पहुंची भारी संख्या में महिलाओं ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दी, तथा घायल विवाहिता की सास पर बहू को जलाने का आरोप लगाया। देर शाम पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर में एकत्रित दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता पूजा की सास चंपा देवी ने अपनी बहू पूजा के पेट में गर्म पानी गिरा कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है, महिलाओं ने यह भी बताया कि पीड़िता का पति रोजाना शाम को नशे में धुत होकर घर आता है और पत्नी पूजा को डंडे से बुरी तरह पीटता है, पीड़िता पूजा के अनुसार उसकी सास उसे अक्सर बेवजह मारती पीटती रहती है, तथा पति भी उसका उत्पीड़न करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

पीड़िता के अनुसार उसका मायका बिहार प्रदेश के गया में है तथा पति और सास के व्यवहार से वह अत्यंत आहत है। पीड़िता ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि मामले में उपनिरीक्षक वंदना चौहान ने पीड़िता की सास को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जल्द ही पीड़िता की मदद करते हुए मामले में कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119