शराबियों और जुआरियों का अड्डा बना जैंती का पीडब्लूडी गेस्ट हाउस
जागेश्वर। विधान सभा क्षेत्र के अंर्तगत जैंती में बना पीडब्लूडी गेस्ट हाउस की हालत दयनीय है। यह आवासीय भवन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा संचालित किया गया था। युवा कांग्रेस नेता गोपाल मेहरा ने बताया कि जिसमें पूरा सामान है, लेकिन वर्तमान सरकार विकास विरोधी होने के कारण लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस शराबियों और जुआरियों का अड्डा बन चुका है।
जिसमें पानी की टैंकियां भी चोरी हो रही हैं और पानी के नल भी चोरी हो रहे हंै। जिससे साफ जाहिर होता है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की भूमि सालम जैंती का अपमान किया जा रहा है। जिस भवन में पूरा सामान आने के बाद भी आज तक विभाग गेस्ट हाउस को संचालित नहीं कर पाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी रोष है। उन्होंने सरकार से इसे तुरन्त संचालन करने की मांग की है। ऐसा ना करने पर समस्त क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पर शासन प्रशासन की होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन