मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त महिला की मौत-तीन घायल-

खबर शेयर करें

एक की हालत गंभीर-वाहन स्वामी व मृतका के पति चालक के अलावा एक अन्य घायल
-घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में चल रहा है इलाज
-ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना

हरगोविंद रावल

गंगोलीहाट। शराब के नशे में चला रहा वाहन चालक को पत्नी की जान की कीमत देनी पड़ी। सोमवार को गंगोलीहाट से बेल पट्टी के अनरगांव जा रहा मैक्स वाहन कुंतोला के पास 40 मीटर नीचे खाई में लुड़क गया। वाहन चला रहे चालक दिनेश जोशी ने बताया कि ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई। वाहन चालक दिनेश जोशी की पत्नी ममता जोशी उम्र 33 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  वहीं चालक व वाहन मालिक घायल हो गए। वाहन मैक्स संख्या यूके 05 टीए 0467 को चालक  दिनेश जोशी पुत्र भगवती प्रसाद निवासी हटकेश्वर बायल तोक ग्राम पोखरी, भेरागपट्टी गंगोलीहाट चला रहा था। इधर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टर ऋतु बेरी ने दोनों घायलों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि  वाहन चालक शराब पिए था। जिसको हल्की चोटें आई थी, उसे घर भेज दिया गया है। वहीं वाहन मालिक जीवन सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी अनरगांव गानुरा की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल को रिफर किया गया। वाहन चालक ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता जोशी के लिए दवा लेने गंगोलीहाट आए थे। वर्तमान में वाहन चालक व मृतका ममता जोशी अनर गांव में ही रह रहे थे। मंजिल से मात्र तीन किलोमीटर पहले ममता जोशी मौत से हार गई। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। वहीं कुछ देर में तीसरा घायल भी प्राइवेट वाहन से राजन सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी सुगड़ी, जिसे हल्की चोटें थी अस्पताल पहुंचा। उसे भी उपचार के बाद घर भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किच्छा के लालपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर नसीमा बानो ने बताया कि विधायक फकीर राम टम्टा की पहल पर मृतका का पोस्टमार्टम गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही होगा। गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट व कांस्टेबल रंजीत वर्मा प्रकाश चंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों ने शाम चार बजे उनको दुर्घटना की सूचना दी। घटना का समाचार सुनते ही गंगोलीहाट में शोक की लहर दौड़ गई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119