विश्व दृष्टि दिवस पर कल्याणम भवति समिति में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी, 09 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से कल्याणम भवति समिति, हल्द्वानी में विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दृष्टिबाधित व्यक्तियों के सशक्तिकरण, समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने और दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून से डॉ. प्रेमानंद मिश्रा रहे। उनके साथ अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, हल्द्वानी से डॉ. विनीत जोशी और श्री सुरेश कपिल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

संस्था के संरक्षक श्री श्याम सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का शाल भेंट कर स्वागत किया और संस्था के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमानंद मिश्रा ने अपने उद्बोधन में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेप (Early Intervention), समावेशी शिक्षा और आधुनिक सहायक तकनीकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, पुनर्वास और रोजगार के अवसरों को समान रूप से सुलभ बनाना आवश्यक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

डॉ. विनीत जोशी ने बच्चों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच, समय पर उपचार और प्रारंभिक पहचान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों की दृष्टि संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेने और आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

श्री सुरेश कपिल ने कहा कि कल्याणम भवति समिति जैसी संस्थाएँ समाज में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ये संस्थाएं न केवल शिक्षा दे रही हैं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मसम्मानी नागरिक बनाने की दिशा में भी कार्यरत हैं। उन्होंने समाज से दृष्टिबाधित बच्चों के लिए सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और सम्मान की भावना रखने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू

कार्यक्रम का संचालन प्रभा बिष्ट ने किया। समापन पर संस्था की ओर से चाँदनी कफल्टिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में दृष्टिबाधित जनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी रविंद्र बिष्ट, इंटरनेशनल पैरा एथलीट गंभीर सिंह चौहान और प्रेम सिंह परिहार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119