उत्तराखंड में सतत विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतत विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए शुक्रवार को कहा कि अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन सुनिश्चित करने के लिए राज्य में नौ सूत्री नीति शुरू की गयी है।

यहां दून विश्वविद्यालय में शुरू हुए ‘इंडियन एसोसियेशन आफ सोशल साइंस इन्सटीटयूशन्स (आईएएसएसआई)’ के 24वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर धामी ने कहा कि सरकार राज्य में आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता बनाए रखते हुए सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन सुनिश्चित करने के लिए नौ सूत्री नीति शुरू की है जो सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।’’

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जागेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक -नीलकंठ धाम में लिया आशीर्वाद

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश भर से 400 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जो विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों के संदर्भ में सतत विकास, जलवायु लचीलापन और आजीविका सुरक्षा जैसे मुददों पर विचार-विमर्श करेंगे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय, गरीबी उन्मूलन और समावेशी विकास पर सरकार के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे संवेदनशील पारिस्थितिक क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति और जलवायु परिवर्तन के व्यापक प्रभावों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कृत्रिम बौद्धिकता जैसी उभरती हुई तकनीकों को अपनाने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

बारह अक्टूबर को सम्मेलन का समापन होगा जिसकी अध्यक्षता उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह करेंगे । इस मौके पर उनका संबोधन भी होगा ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119