पहाड़ में कार हादसा- पत्नी की मौत पति गंभीर घायल-
जनपद पिथौरागढ़ में झूणी मलान मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में कार में सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।पिथौरागढ़ के जगदंबा कालोनी निवासी हिमालया पब्लिक स्कूल के मालिक हीरा सिंह खाती 45 वर्ष अपनी निजी कार यूके 05बी -1490 से भिटौली देकर पत्नी जानकी खाती 35 वर्ष के साथ सोमवार सुबह पिथौरागढ़ आ रहे थे।एक मोड़ पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन अधिक काटने से गहरी खाई में गिर गया।
कार के खाई में गिरने की सूचना क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया।जानकी खाती 35 वर्ष पत्नी हीरा सिंह खाती की मौत हो गई थी और हीरा सिंह खाती घायल मिला। एसडीआरएफ के जवानों ने घायल को सड़क तक लाकर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका के शव को भी खाई से निकालकर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर